बदायूं, जून 12 -- गांव दिधौनी स्थित श्री पदम प्रभु अतिशय तीर्थ क्षेत्र पदमांचल जैन मंदिर का वर्षों से रुका निर्माण कार्य अब जल्द शुरू होने जा रहा है। निर्माण कार्य को गति देने के उद्देश्य से श्री विज्ञान ज्योति माला सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार जैन सहारनपुर से आये। रवि कुमार जैन एवं उनकी टीम ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व में निर्मित पिलरों एवं मार्गों का बारीकी से अवलोकन किया गया। रवि कुमार जैन ने बताया कि वर्ष 2008 में ऐलक श्री 105 विज्ञान सागर महाराज द्वारा मंदिर की आधारशिला रखी गई थी। समाज अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन उर्फ टीटू, अतुल कुमार जैन, अनिल जैन, सतीश जैन मौजूद थे। यह भी पढ़ें- पदमांचल जैन मंदिर का रुका काम शुरू होगा यह भी पढ़ें- विकास योजनाओं का दाजी ने किया निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...