सहरसा, फरवरी 28 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बिहरा थाना क्षेत्र के पदमपुर राईस मिल्स परिसर में पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। क्षेत्र में लगातार अंग्रेजी शराब मिलने से लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जाता है कि सहरसा डीआईयू शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि पदमपुर राईस मिल्स परिसर में शराब की खेप उतरी है और वहां रखा गया है। सूचना के आधार पर डीआईयू टीम और बिहरा थाना पुलिस ने पदमपुर राईस मिल्स में संयुक्त रूप से छापेमारी कर दो कमरे में रखे 1120.480 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस ने वहां पहरेदारी कर रहे एक गेटमेन बहादुर यादव(ररियार, मधेपुरा निवासी) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार गेटमेन से पुलिस ने आवश्यक पुछताछ की एवं इस मामले में राईस मिल मालिक पदमपुर निवासी सुरेश यादव पर भी रिपोर्ट दर्ज की। बिहरा थानाध्यक्ष इ...