कानपुर, मई 21 -- कानपुर। डीपीएस आजाद नगर व जिला फुटबाल संघ की ओर से आयोजित इंटर स्कूल आमंत्रण फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को खेला गया। इसमें जयपुरिया स्कूल ने सर पदमपत सिंहानिया स्कूल को हराकर ​खिताब जीता। डीपीएस आजादनगर के मैदान पर हुए मैच में शुरुआत से ही जयपुरिया के खिलाड़ियों ने आक्रामक रणनीति अपनाई और सिंहानिया के प्रमुख खिलाड़ियों नवजोत सिंह और सूर्य सागर पांडे को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। पहले हाफ के 15वें मिनट में समर्थ गुरनानी ने बेहतरीन हेडर के जरिए गोल दागकर जयपुरिया को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में मुकाबला और तेज हुआ। सिंहानिया की टीम बराबरी के लिए लगातार आक्रमण करती रही, लेकिन जयपुरिया ने संयमित खेल दिखाया। इसी दौरान जयपुरिया के लेफ्ट विंग खिलाड़ी गुरयांश ने शानदार क्रॉस दिया, जिस पर समर्थ गुरनानी ने एक और दमदार ह...