पदभार ग्रहण करते ही नवनियुक्त एसडीपीओ ने हनवारा थाना का किया औचक निरीक्षण
गोड्डा, मई 23 -- महागामा एक प्रतिनिधि। रजक ने पदभार ग्रहण करते ही शुक्रवार को हनवारा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, मालखाना, हाजत, अभिलेख संधारण एवं लंबित मामलों की समीक्षा की। अचानक हुए निरीक्षण से थाना परिसर में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। एसडीपीओ ने थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, लंबित कांडों के निष्पादन और रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार करने की बात कही। साथ ही महिला संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.