पदक विजेताओं को नौकरी के लिए खेल विभाग में देनी होगी 5 साल सेवा
हल्द्वानी, अगस्त 22 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय खेलों (नेशनल गेम्स) में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को पांच साल खेल विभाग में नौकरी अनिवार्य करने की तैयारी जा रही है। इसके लिए खेल विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत इन खिलाड़ियों को नियुक्ति के बाद शुरुआती 5 वर्षों तक खेल विभाग में ही अपनी सेवाएं देनी होंगी। हल्द्वानी में पत्रकारों से बातचीत में खेल निदेशक दीप्ति सिंह ने यह जानकारी दी। प्रदेश सरकार पदक विजेता 243 खिलाड़ियों को नौकरी देने की तैयारी कर रही है। खेल निदेशक ने बताया कि खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। वित्त, युवा कल्याण, खेल और परिवहन विभाग ने इसके लिए खाली पदों का ब्योरा उपलब्ध करा दिया है। वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद अब इस प्रस्ताव को राज्य कैबिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.