बागेश्वर, अप्रैल 19 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन बागेश्वर के तत्वाधान में नेशनल प्रतियोगिता में बेहतर खेल का प्रदर्शन कर गोल्ड सिल्वर और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी विपिन जोशी ने खिलाड़ियों से कहा कि वह अपने आत्मविश्वास को बनाए रखे। अपने लक्ष्य को खुद तय करो दुसरे के लक्ष्य को खुद पर नहीं थोपें। विजेता बनने के लिए खुद के लक्ष्य को निर्धारित करो और विजेता बनो। वही एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने बताया कि एसोसिएशन के छात्र छात्राएं काफी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन लगातार बना रहे यही आशा करता हूं। कार्यक्रम में 12 पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। जिनमें प्रशस्ति टम्टा ,प्रांजल बिष्ट,आराध्या उपाध्याय,मनस्वी वर्मा, हितां...