बागपत, फरवरी 15 -- गाजियाबाद के डासना में श्री कृष्ण योग धाम ट्रस्ट व भारतीय कुश्ती संघ के तत्वाधान में आयोजित सीनियर नेशनल फेडरेशन कप में चौधरी फेरू सिंह कुश्ती एकेडमी दाहा के पहलवान सौरव राणा ने स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। उसने गाजियाबाद के डासना में भारतीय कुश्ती संघ व श्री कृष्ण योग धाम ट्रस्ट के तत्वाधान में 12 फरवरी से 14 फरवरी तक चली सीनियर नेशनल फेडरेशन कप में यह पदक जीता। सौरव राणा के स्वर्ण पदक जीतने पर एकेडमी पर सुशील पहलवान, जितेंद्र राणा, अंकुर पहलवान,अरविंद राणा, सोनू, मोहित आदि ने खुशी मनाई। बताया कि स्वर्ण पदक विजेता सौरव राणा का एकेडमी लौटने पर स्वागत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.