मुजफ्फर नगर, जनवरी 22 -- लखनऊ में तीन दिन तक चली आल इंडिया इंटर सांई रेशलिंग टूर्नामेंट में मुजफ्फरनगर के पहलवानों को भी दबदबा रहा। गुरुवार को पदक जीतकर मुजफ्फरनगर लौटने पर विजेता पहलवानों को ढ़ोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। पचैंडा स्थित शहीद बचन सिंह व स्व. अरुण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति के सचिव युद्धिष्ठिर पहलवान ने बताया गत 20 जनवरी से 22 जनवरी तक लखनऊ में आल इंडिया सांई रेशलिंग टूर्नामेंट के अखाड़े जिले के दो पहलवानों ने पदक जीतकर अखाड़े का नाम रोशन किया है। 62 किलोग्राम में सार्थक रायल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। वहीं मौहम्मद जुनैद ने 49 किलोग्राम में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता। सभी को गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.