बागपत, अगस्त 27 -- खेकड़ा। कस्बे के दादा महारम अखाडे की महिला पहलवान पूनम नैन ने एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। हरिद्वार में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। गुरूवार को अखाडे में विजेता का स्वागत किया गया। अखाडे के खलीफा बिन्दू पहलवान ने बताया कि उत्तराखंड के हरिद्वार के वंदना कटारिया स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप में पूनम नैन ने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर ताकत का लोहा मनवाया। गुरूवार को अखाडे में पूनम का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में लाला, भूरा, सामी, आशु, उज्जवल, गोलू, अमन, अर्जुन आदि पहलवान शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...