बिजनौर, मार्च 23 -- बिजनौर। रविवार को भगीरथी बस्ती में आयोजित चैत्र शुक्ल प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख दुष्यंत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक साधारण स्वयंसेवक असाधारण कार्य करने की शक्ति रखता है और अपने व्यवहार के कारण एक अनुकूल परिवर्तन ला सकता है। हम नित्य प्रति के कार्यक्रमों से जो सामाजिक, सांस्कृतिक वैचारिक, मानसिक तथा संघटनात्मक सिद्धियां प्राप्त करते हैं वह समाज के लिए बहुत उपयोगी है। कार्यक्रम के उपरांत स्वयंसेवकों ने बस्ती में "पथ संचलन" निकाला। "पथ संचलन" का कई स्थान पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद कौशिक ने की। कार्यक्रम मे जितेंद्र चौधरी प्रान्त सहमंत्री विहिप,देवेंद्र चीनू जिला प्रचार टोली सदस्य, कटार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.