कौशाम्बी, अक्टूबर 5 -- चायल तहसील क्षेत्र के मनौरी बाजार में रविवार की सुबह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मनौरी शाखा के नेतृत्व में आरएसएस के शताब्दी वर्ष अन्तर्गत पद यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों स्वयंसेवको ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। पद यात्रा के दौरान स्वयंसेवक भगवा ध्वज हाथ मे लेकर उत्साहपूर्वक कदमताल करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान भारत माता की जय व वन्दे मातरम के नारे लगाए जा रहे थे। स्वयंसेवको ने संघ के आदर्शों और राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया तो स्थानीय लोगो ने यात्रा का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख प्रमोद चन्द्र केसरवानी के नेतृत्व में पद संचालन यात्रा मनौरी बाजार के महर्षि दयानंद चौराहे से निकल कर पूरे बाजार में भ्रमण किया। आरएसएस के सौ वर्ष पूरे होने पर आज मनौरी बाजार में इस अवसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.