लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- कस्बा के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संघ के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर पथ संचलन करते हुए उनके विचारों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। संचालन लखन ने किया। आयोजित कार्यक्रम को महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों पर पथ संचालन करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर बैठक को सीतापुर के विभाग प्रचारक अभिषेक ने अपने उद्बोधन में डॉ भीमराव अंबेडकर और केशव राम बलिराम हेडगेवार को महान सपूत बताया। जिला संघ चालक अमित भसीन ने वसुधैव कुटुंबकम और धर्मो रक्षति रक्षिता का विचार बताया। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा जिन्होंने राष्ट्र के सामाजिक मूल्यों को एक सूत्र में पि...