उन्नाव, मार्च 28 -- उन्नाव। सदर कोतवाली समीप एबी नगर स्थित पथ विक्रेताओं को सड़क से हटाए जाने पर व्यापार मंडल ने प्रदर्शन किया। मंडल के पदाधिकारियों ने नाले के पीछे उनकी दुकानें होने के बाद भी अतिक्रमण का हवाला देकर उनका सफाया करने पर आक्रोश जताया। कहा कि दुकानें हटने से रोजी रोटी का संकट बन गया है। शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में आधा सैकड़ा से ज्यादा पथविक्रेताओं ने 6 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह को दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा विक्रेताओं की दुकान नाला के पीछे हैं। फिर प्रशासन ने बंद कराया। कहा उत्तर प्रदेश पथ विक्रेता जीविका संरक्षण एवं पथ विक्रय विनियमन नियमावली 2017 के अंतर्गत पहले से ही वेडिंग जोन घोषित हो चुका है ...