बदायूं, मई 3 -- नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य तेज गति से शुरू हो गया है। योजना के अंतर्गत नगर में कुल 60 खंभे लगाए जाने हैं, जिनमें बिल्सी-बदायूं मार्ग पर 35 और शांतिनंदन बारात घर से लेकर रविदास मंदिर तक 25 खंभे स्थापित किए जाएंगे। पालिका अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर के पति ओमप्रकाश सागर ने पालिका टीम के साथ मौके पर पहुंचकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। पालिकाध्यक्ष कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ओमप्रकाश सागर ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत नगर के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसमें से 50 लाख रुपये से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जबकि शेष 50 लाख रुपये से नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था को सुद...