पटना, जनवरी 21 -- पथ निर्माण विभाग ने कार्यकारी व्यवस्था के तहत मुख्य अभियंता अनिल कुमार सिंह को अपने ही वेतनमान में अभियंता प्रमुख (मुख्यालय) बनाया है। जबकि सुनील कुमार सुमन को मुख्य अभियंता उत्तर तो मुख्य अभियंता मो कमर हासमी को पर्यटन विभाग में सेवा सौंपी गई है। मुख्य अभियंता विजय कुमार को बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड को दी गई है। राजेश कुमार गुप्ता को मुख्य अभियंता संविदा प्रबंधन, प्रिय रंजन केशव को मुख्य अभियंताा केंद्रीय निरूपण संगठन, शैलेन्द्र भारती को बीएमएसआईसीएल, राणा प्रभाष चंद्र को अधीक्षणा अभियंता निगरानी, बैरिस्टर राम को बीएमएसआईसीएल, सुलेखा कुमारी को हाजीपुर का सहायक अभियंता तो संजय कुमार को निगरानी विभाग में भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.