दरभंगा, फरवरी 6 -- दरभंगा। डीएम कौशल कुमार ने गुरुवार को पथ प्रमंडल अंतर्गत निर्माणाधीन पथ योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शोभन चौक (एनएच-27) से अगोरापट्टी चौक, मकिया (एसएच-52) तक कुल 38.60 किलोमीटर लंबाई वाले पथ निर्माण कार्य का जायजा लिया। यह पथ गगौल, बरियौल, हरिहरपुर चमनपुर, कलीगांव, कनौर, भेलवाड़ा, गौतम कुंड, जगही टोला एवं बसैठा होते हुए गुजरता है। निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों ने डीएम को अवगत कराया गया कि उक्त योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 30 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। डीएम ने कार्य की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश देते हुए संवेदक को कहा कि आगामी बरसात के पूर्व पथ पर जीएसबी (ग्रेन्युलर सब-बेस) लेयर का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि मानसून के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीएम न...