अलीगढ़, मार्च 9 -- अलीगढ़। सूर्य विहार स्थित मां वैष्णो पथवारी मंदिर के तीसरे स्थापना दिवस पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर रविवार को सूर्य विहार स्थित गेस्ट हाउस प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। पंडित धर्मेंद्र स्वामी ने बताया कि सूर्य विहार में स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर आस्था और सनातन की पहचान है। वार्षिकोत्सव में 9 मार्च को सुबह नौ बजे से कष्ट निवारण महायज्ञ होगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे भव्य माता की चौकी व खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन होगा। मां दुर्गा और खाटू श्याम की भव्य झांकी देखने को मिलेगी। कपिल शर्मा ने बताया कि दूसरे दिन 10 मार्च को सुबह 11 बजे कन्या-लांगुरा का पूजन किया जाएगा। सुबह 11.30 बजे ब्राह्मण भोजन होगा। शाम पांच बजे से प्रसादी होगी। प्रेसवार्ता में जगजीत सिंह, कपिल श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.