रायबरेली, अप्रैल 27 -- डलमऊ, संवाददाता। पथवारी घाट का अधूरा निर्माण श्रद्धालुओं को परेशान कर रहा है। प्रदेश सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के के लिए बजट तो दिया लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते कार्य पूरा नहीं हो रहा है। पथवारी घाट की निर्माणाधीन सीढ़ियों का कार्य समय सीमा बीत जाने के बाद भी अधूरा लटका हुआ है। जिससे न केवल श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि स्थानीय तीर्थ पुरोहितों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पथवारी घाट और दीनशाह गौरा घाट के मध्य सीढ़ियों के निर्माण का कार्य 23 दिसंबर 2023 को शुरू हुआ था। यह भी पढ़ें- तालग्राम के प्राचीन पंथ वाली देवी मंदिर के विकास की मांग कार्यदायी संस्था द्वारा 1.65 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना को दो वर्ष के भीतर पूरा कर नगर पंचायत को सौंपना था। हालांकि,...