हरिद्वार, मार्च 14 -- ऊर्जा निगम की विजिलेंस ने क्षेत्र के कई गांवों में अभियान चलाकर 50 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे और 15 बकायेदारों के मीटर उतारे। अभियान के दौरान करीब ढाई लाख रुपये की वसूली भी की गई। ऊर्जा निगम के एसडीओ सचिन सचदेवा के नेतृत्व में शनिवार को बिजली उप संस्थान भट्टीपुर और पथरी क्षेत्र के अंतर्गत धनपुरा, पदार्था, बादशाहपुर, नसीरपुर कलां और सुल्तानपुर समेत कई गांवों में छापेमारी की गई। टीम ने बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर कार्रवाई की। एसडीओ ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर 30 हजार से एक लाख रुपये तक का बिल बकाया था और नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा था, उनके कनेक्शन काटे गए। इन उपभोक्ताओं पर कुल 30 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया चल रहा था। उन्होंने चेताया कि जिन उपभोक्ताओं पर पांच हजार रुपये से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.