हरिद्वार, अप्रैल 16 -- पथरी, संवाददाता। पथरी‌ थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर कलां में एक किसान के खेत से अज्ञात चोरों ने रातोंरात नौ पॉपलर के पेड़ और ट्यूबेल में लगी पानी की विद्युत मोटर चोरी करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गांव नसीरपुरकलां निवासी सोनू ने तहरीर देकर बताया था कि उसका खेत दुर्गागढ़ जाने वाली सड़क के पास स्थित है, जिसमें उसने करीब 500 पॉपलर के पेड़ लगाए थे। आरोप है कि चार अप्रैल की देर रात्रि अज्ञात चोरो ने खेत से करीब पांच साल पुराने नौ पॉपलर के पेड़ काटकर चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं, खेत में ट्यूबेल में लगी पानी की विद्युत मोटर भी अपने साथ उठा ले गए। जांच पड़ताल में सामने आया था कि बादशाहपुर निवासी आमिर और सत्तार ने चोरी की है। गुरुवार को पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। ...