पथरी में पार्टी में कहासुनी के बाद युवक को पीटा
हरिद्वार, मई 19 -- हरिद्वार, संवाददाता। पथरी थाना क्षेत्र के गांव भोवापुर चमरावल में मछली पालन वाले खेत पर शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल युवक किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक भोवापुर चमरावल निवासी सुनील कुमार ने फेरूपुर चौकी में दी तहरीर में शिकायत कर बताया कि वह अपने खेत में मछली पालन करता है और रोजाना देर शाम तक खेत की रखवाली करता है। आरोप है कि 11 मई की शाम को गांव निवासी राज सिंह का उसके पास फोन आया। बातचीत के दौरान राज सिंह ने खेत पर आने की बात कही। कुछ देर बाद राज सिंह खेत पर पहुंच गया और दोनों शराब पीने लगे। किसी बात को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.