हरिद्वार, अप्रैल 23 -- पथरी, संवाददाता। पथरी थाना क्षेत्र के गांव सुभाषगढ़ में एक मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर लाखों के सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है। घर स्वामी ने गुरुवार को सुबह पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार रात को गांव सुभाषगढ़ में अज्ञात चोरों ने ललित पराशर के मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मकान मालिक ललित ने बताया में बच्चों को लेकर बराबर वाले कमरे में सोया हुआ था, सुबह मकान में जाकर देखा तो कपड़े सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के गल्ले बाहर पड़े हुए थे। यह भी पढ़ें- एक घर का ताला तोड़ लाखों की सम्पत्ति चोरी अलमारी से सोने चांदी के जेवरात और कुछ रुपये नगद भी गायब थे। जेवरात की कीमत लगभग आठ लाख रुपये है। एसओ रविन्द्र कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की...