हरिद्वार, अप्रैल 2 -- बहादराबाद थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया है। आरोपितों ने पूछताछ में बहादराबाद क्षेत्र के एक कार्यालय से चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस आरोपितों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के अनुसार 31 मार्च को जियापोता कनखल निवासी प्रभाकर कश्यप ने शिकायत दी थी कि अतमलपुर बौगला स्थित उनके कार्यालय से रात के समय गैस सिलेंडर, इन्वर्टर, एसी और एलईडी सहित अन्य सामान चोरी हो गया है। इस पर बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। बुधवार को पथरी पुल पिकेट पर पुलिस टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.