हरिद्वार, जून 14 -- थाना पथरी क्षेत्र के गांव अम्बूवाला से एक 16 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव अम्बूवाला निवासी इस्लाम ने थाना पथरी में लिखित तहरीर देकर बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र अब्दुल रहमान गत 6 जून की सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से निकला था। जाते समय उसने परिजनों से कहा था कि वह काम पर जा रहा है और उसके लिए खाना बांध दिया जाए। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने किशोर की काफी तलाश की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। काफी प्रयासों के बाद भी जब किशोर का पता नहीं चला तो पिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पथरी थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोर की गुमशुदगी द...