हरिद्वार, जून 17 -- पथरी क्षेत्र में धनपुरा फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे कई गांवों के छह हजार लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा ऊर्जा निगम ने उपसंस्थान पथरी के पोषित फीडर धनपुरा पिटिडब्लू पर बुधवार को मरम्मत का काम किया। मरम्मत काम के लिए फीडर से सुबह 10 बजे बिजली की सप्लाई बंद हुई। इस दौरान फीडर पर सुधार कार्य, संशोधन और अनुरक्षण का काम किया गया। काम पूरा होने के बाद दोपहर दो बजे तक क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुचारु हो सकी। फीडरों पर मरम्मत काम के चलते क्षेत्र के पुरुषोत्तम नगर, अंबुवाला, झाबरी, धनपुरा आदि गांव में ग्रामीणों को बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी। कटौती से छोटे दुकानदारों को कामकाज में नुकसान हुआ। महिलाओं को घरेलू काम पूरा करने में परेशानी हुई। वहीं अधीक्षण अभियंता ...