गिरडीह, मई 21 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव में मंगलवार को अवैध आरा मिल में छापामारी करने पहुंची वन विभाग की टीम पर पथराव के मामले को लेकर गांडेय प्रखंड के वनरक्षी रोहित कुमार पंडित के लिखित आवेदन के आधार पर अहिल्यापुर पुलिस ने बुधवार को थाना में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 7 नामजद आरोपी और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कांड संख्या 18/26 के तहत सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित अन्य आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है। इस विषय में अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक खान ने कहा कि लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया है, सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कटिहार: शराब छापेमारी में पुलिस पर हमला करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार,भेजे गए जेल साथ ही अज्ञात लोगों की पहचान भी...