बोकारो, मार्च 12 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर आठ डीएवी स्कूल परिसर में मंगलवार शाम दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद लापता कुणाल की बुधवार सुबह सकुशल वापसी हो गई, वो विरोधी पक्ष की ओर से की गई पत्थरबाजी में गंभीर रूप से जख्मी होकर बेहोश हो गया था। इस बेहोशी के आलम में वो रातभर झाड़ियों के बीच पड़ा रहा। इधर अनहोनी की आशंका में सिटी डीएसपी आलोक रंजन के अगुवाई में सिटी हरला सेक्टर चार पुलिस मंगलवार रात झाड़ियों व खंडहरनुमा इमारतों में गायब हुए कुणाल की तलाश में भागती रही। इस बीच बुधवार सुबह जब कुणाल को होश आया तो वो झाड़ी से निकल कर सड़क पर पहुंचा, फिर सेक्टर चार थाने के इंस्पेक्टर संजय कुमार उसे साथ ले गए।इधर सेक्टर चार पुलिस ने जख्मी कुणाल के बयान पर मामले में दो नामजद व 25 अज्ञात को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज किया है। नामजद आरोपियों ...