हाथरस, अप्रैल 1 -- हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के कैलाश नगर में हुए पथराव के मामले में पुुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम जुबेर व अरशद निवासीगण श्रीनगर थाना हाथरस गेट बताए। बता दें रविवार की रात कैलाश नगर में दो पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा था। आरोपियों ने पुलिस पर भी ईंट-पत्थर फेंके थे। इसमें दो पुलिसकर्मी व एक पीआरडी जवान घायल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...