पथराव और असलहा लहराने में 14 पर केस
आजमगढ़, अप्रैल 21 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव में रविवार को प्लाटिंग में निवेश और बंटवारा को लेकर हुए पथराव और असलहा लहराने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने सोमवार को असलहा लहराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सठियांव के चौहान बस्ती में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड के किनारे कई प्रापर्टी डीलरों ने मिलकर जमीन की प्लाटिंग की है। रविवार दोपहर में निवेश और बंटवारा को लेकर उनमें आपस में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। सठियांव चौकी प्रभारी नीरज कुमार शुक्ला ने बताया कि एक पक्ष से कमलेश्वर दूबे, अशीष दूबे निवासी गजहड़ा थाना मुबारकपुर, सत्यानंद चौबे, विकास चौबे, राहुल सिंह निवासी कुर्थीजफरपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ कार से आए थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.