बदायूं, सितम्बर 10 -- गंगा नदी के जलस्तर में बुधवार को तीन सेमी की गिरावट दर्ज की गयी, लेकिन उफान लगातार बना हुआ है, इसके चलते सदर, दातागंज, सहसवान तहसील के 36 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। कदम नगला एवं रैपुरा पर कटान नहीं थम रहा है। जटा जाने वाली पुलिया के ऊपर से पानी चल रहा है। जटा पहुंचने के लिये लोग नाव का सहारा ले रहे हैं। बाढ़ खंड ने पथरामई पर सुरक्षात्मक कार्य शुरू करा दिया है। गंगा नदी में उफान के चलते ठकुरी नगला, जटा, प्रेमी नगला, जसवंत नगला, रैपुरा, कदम नगला, बल्ले नगला, असमया रफतपुर, अहमदनगर बछौरा, भखरी, बेहटी आदि गांव बाढ़ की चपेट में आ गये हैं। सहसवान क्षेत्र में खागी नगला, भमरौलिया समेत चार-पांच गांव तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। जिससे गांव के लोग परेशान हैं। उसहैत क्षेत्र के गांव कदम नगला एवं रैपुरा पर कटान नहीं थम रहा है। यहा...