देवरिया, जून 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। जल,जंगल और जमीन बचाने को पथरदेवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पथरदेवा बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं,स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर ग्रेट निकोबार द्वीपसमूह को बचाने की मुहिम का समर्थन किया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने कहा कि देश का पर्यावरण लगातार बिगड़ रहा है। पेड़ों और जंगलों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण संतुलन खतरे में पड़ गया है। भाजपा सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने को देश की प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचा रही है और ग्रेट निकोबार परियोजना के नाम पर करोड़ों पेड़ों को कटवाने की तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान के समर्थन में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान ब्लाक अध्यक्ष अबुल हसन ने कहा कि कांग...