गोड्डा, फरवरी 17 -- पथरगामा प्रतिनिधि। रविवार की देर रात महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पथरगामा प्रखंड में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों से भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे की धुन पर बाराती झूमते नजर आए और पूरे वातावरण में भक्ति व उल्लास का माहौल बना रहा। पथरगामा हटिया स्थित सिंघेश्वर नाथ मंदिर से भगवान शिव की बारात पूरे विधि-विधान के साथ निकाली गई। आकर्षक लाइटों और सुसज्जित प्रतिमा ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बारात में शामिल श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया। वहीं लंका पट्टी शिव मंदिर से निकली बारात में आदिवासी समाज की पारंपरिक नृत्य प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर...