गोड्डा, जनवरी 6 -- पथरगामा। मंगलवार को पथरगामा प्रखंड कार्यालय सभागार में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक बीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड अंतर्गत सभी रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मनरेगा एवं आवास योजना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें आवास योजना की प्रगति, मनरेगा योजनाओं की स्कीम क्लोजिंग, पद सृजन (पर्सन-डे जनरेशन), केवाईसी, एनपीसीआई मैपिंग सहित अन्य आवश्यक पैरामीटर की समीक्षा की गई। बीपीओ ने सभी कर्मियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिया। साथ ही सभी रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिवों को स्पष्ट लक्ष्य सौंपते हुए कहा गया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रखंड पथ...