पथरगामा प्रखंड के सभी क्षेत्रों में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ अनंत चतुर्दशी का पर्व
गोड्डा, सितम्बर 25 -- पथरगामा। संवाद सूत्र:- पथरगामा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। वहीं, पथरगामा के तुलसीकित्ता स्थित शिव मंदिर में भी अनंत चतुर्दशी को लेकर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। यहां पंडित नरेश तिवारी के द्वारा अनंत व्रत करने वाले श्रद्धालुओं को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। इसके बाद सभी भक्तों को अनंत चतुर्दशी की कथा सुनाई गई।पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं ने अनंत सूत्र धारण किया। वहीं, मंदिर परिसर में उपस्थित सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: श्रद्धा के साथ मनाई गई अनंत चतु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.