गोड्डा, मई 4 -- पथरगामा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में गोड्डा जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार द्वारा पथरगामा थाना को दो नई हाईटेक मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे गश्ती व्यवस्था को और मजबूती मिली है। इन अत्याधुनिक बाइकों के शामिल होने से पुलिस अब दुर्गम और संकरी गलियों तक भी आसानी से पहुंच सकेगी, जहां चारपहिया वाहन पहुंचने में असमर्थ रहते हैं। इससे आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव होगी और अपराध नियंत्रण में भी तेजी आएगी। थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने बताया कि नई बाइकों के मिलने से पुलिस की कार्यक्षमता में काफी सुधार होगा। अब पुलिस टीम घटनास्थल पर समय पर पहुंचकर आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर सकेगी। पुलिस प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में सुरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.