गोड्डा, अप्रैल 12 -- पथरगामा प्रतिनिधि । पथरगामा अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इलाज के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिससे यहां की स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का बढ़ता विश्वास साफ झलक रहा है। स्थानीय मरीजों का कहना है कि हाल के दिनों में अस्पताल की व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। विशेष रूप से जब से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डॉ. मोहन पासवान ने पदभार संभाला है, तब से स्वास्थ्य सेवाओं में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। उनके नेतृत्व में अस्पताल की कार्यशैली अधिक व्यवस्थित और प्रभावी हुई है। वहीं महिला चिकित्सक डॉ. शालिनी कुमारी के प्रति भी मरीजों, खासकर महिलाओं में गहरा विश्वास देखा जा रहा है। मरीजों का कहना है कि उनका व्यवहार अत्यंत मृदुल ...