बांदा, जनवरी 22 -- बांदा। संवाददाता मटौंध थाने के दुरेड़ी गांव में पथरगड्डी उखाड़ने वाले तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव की रीता सिंह पत्नी अजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी जमीन दुरेड़ी में है। 10 नवंबर को सरकारी पैमाइश कराकर पथरगड्डी की गई थी। उन्होंने अपने खेत की जुताई कराई। इसके बाद गांव के तीन लोगों ने पथरगड्डी उखाड़कर फेंक दी। डीएम के आदेश पर फिर 13 दिसंबर को पथरगड्डी कराई गई। फिर दोबारा दबंगों ने इसे उखाड़ फेंका। पुलिस ने रामकृपाल सिंह, रामनरेश व सुशील सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.