पथरगड्डी उखाड़ने के आरोप में दो पर केस
जौनपुर, मई 13 -- बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने पथरगड्डी उखाड़ने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के बुढ़नेपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उपजिलाधिकारी के आदेश पर 17 अक्तूबर को उनकी भूमि की पथरगड्डी कराई गई थी। आरोप है कि पड़ोसी लाल साहब और राम साहब पथरगड्डी उखाड़कर फेंकने लगे। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.