बांदा, जून 10 -- बांदा। बिसंडा थाने के पुनाहुर गांव निवासी बृजेंद्र कुमार गौतम ने खेत से पथरगडी उखाड़ने पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि एसडीएम अतर्रा के आदेश पर राजस्व निरीक्षक ने 23 मई को खेत में पैमाइश के बाद पथरगडी कराई। इसके बाद वह सुरक्षा के लिए खेत में खंभे लगवा रहा था। तभी पड़ोसी राजेश गौतम, अशोक कुमार, संजय, दिलीप, पवन व महाप्रसाद ने पथरगडी उखाड़कर फेंक दी। एसडीएम से शिकात पर उन्होंने राजस्व निरीक्षक व लेखपाल से जांच कराई। आख्या के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- भूमि सीमांकन का पत्थर उखाड़ने पर छह के विरुद्ध केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...