श्रावस्ती, मार्च 29 -- श्रावस्ती। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी अवध क्षेत्र मनोज पाठक ने आयुक्त देवीपाटन मंडल गोण्डा को एक पत्र भेजा है। जिसमें उनका आरोप है कि जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में नवनिर्मित पानी टंकी पर ऑपरेटर, गार्ड की नियुक्ति की गई है। आउटसोर्सिंग से हुई इस नियुक्ति में बड़े पैमाने पर मनमानी की गई है। यह भी पता चला है कि प्रत्येक नियुक्त कर्मी को प्रतिमाह 12 हजार रुपये मानदेय बैंक अकाउंट से दिया जाना था। लेकिन इन कर्मियों को प्रतिमाह मात्र चार हजार रुपये नगद मानदेय दिया जा रहा है। इन कर्मियों की नियुक्ति विध्य टेलिंग एलटीसी संस्था व जिम्मेदार अधिकारी व अधिशासी अभियंता की मिलीभगत से किया गया है। ऐसे में नियुक्ति कर्मचारियों को दिये जाने वाले मानदेय भुगतान आदि की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की ...