सोनभद्र, फरवरी 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों एवं विभागीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पत्रावलियों के अस्त-व्यस्त रख-रखाव और स्वच्छता के प्रति उदासीनता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को सुधार के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट के विभिन्न कक्षों, मीटिंग हाल, न्याय सहायक अनुभाग, सामान्य कार्यालय, पासपोर्ट अनुभाग, राजस्व सहायक अनुभाग, ईआरके/आंग्ल अनुभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय निकाय अनुभाग, रिकॉर्ड रूम, मुख्य राजस्व अनुभाग, नजारत अनुभाग का भी बारीकी से जायजा लिया। डीएम ने प्रत्येक पटल पर जाकर वहां लंबित कार्यों की प्रगति जानी और कर्मचारियों से पत्रावलियों की स्थिति के बारे में पूछताछ कि...