चंदौली, फरवरी 7 -- सकलडीहा। अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा शनिवार को सकलडीहा तहसील के विभिन्न कार्यालय और न्यायालयों के पत्रावलियों का मुआयना किया। इस दौरान आरके दफ्तर में पत्रावलियों का रख रखाब बेहतर नहीं होने पर रजिस्टार पर नाराजगी जताई। पन्द्रह दिनों के अंदर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अवगत कराने को बताया। इस दौरान अधिवक्ताओं से मिलकर जनहित में सहयोग की अपील की। अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतनलाल वर्मा ने सभी न्यायालय एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसील न्यायालय के पत्रावलियों और पेंडिग पड़ी फाइलों की जानकारी ली। इस मौके पर एसडीएम कुंदन राज कपूर, एसडीएम न्यायिक पवन यादव, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता दरोगा सिंह, शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, जनार्दन मिश्र, अशोक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...