बलरामपुर, नवम्बर 15 -- उतरौला, संवाददाता। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने शनिवार को तहसील उतरौला के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। डीएम ने तहसील स्थित न्यायालयों का निरीक्षण कर पुरानी पत्रावलियों के निस्तारण पर नाराजगी जाहिर की। डीएम विपिन कुमार जैन ने निरीक्षण के दौरान संग्रह विभाग में वसूली व सेवा पुस्तिका का निरीक्षण कर वसूली के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दियाा। डीएम ने भूलेख में खतौनी के अद्यतन की जानकारी लेने के साथ वरासत से संबंधित जानकारी हासिल की। उन्होंने राजस्व अभिलेखागार में अभिलेखों का निरीक्षण कर उसके ठीक से रख-रखाव का निर्देश दिया गया। डीएम ने तहसील स्थित न्यायालयों के पटल के निरीक्षण के साथ पुरानी पत्रावलियों के निस्तारण न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी वादों के शीघ्र निस्तारण का आदेश संबंधित अधिकारी को दिया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.