गाजीपुर, मई 26 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिला पंचायत सदस्य रणजीत यादव के साथ मेडिकल कालेज में हुई अभद्रता के खिलाफ ताड़ीघाट निवासी शोभा देवी पत्नी मनोज यादव सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंची। उन्होने मेडिकल कालेज के गार्ड और बाउंसर पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया। इस दौरान डीएम की नामौजूदगी में प्रतिनिधि को पत्रक सौंपा। उन्होने कहा कि मैं अपने पति और बच्चियों के साथ मेडिकल कालेज गोराबाजार पहुंची थी। पर्ची लेकर चिकित्सक को दिखाया। इसी दौरान बाउंसर और गार्ड में बेवजह आकर धक्का मुक्की करते हुए बाहर निकालने लगे। उसने घटना में शामिल लोगों को बर्खास्त करने की मांग किया। इस दौरान पिंटू यादव, शोभनाथ यादव, रजनीश मिश्रा, राहुल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...