फतेहपुर, सितम्बर 4 -- फतेहपुर। कांग्रेस के प्रदेश को-आर्डिनेटर मिस्बाहुल हक ने नई दिल्ली के थाना साकेत में महिला पत्रकार नफीसा खान, शाहीन खान के साथ की जाने वाली मारपीट पर चिंता व्यक्त की है। कहा कि महिला पत्रकारों के साथ पुलिस का रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर सवाल खड़े करने वाला है। मांग करते हुए कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्र रूप से अपना काम करने के अधिकार मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...