प्रयागराज, मार्च 29 -- फाफामऊ। पत्रकार समाज के सजग प्रहरी होते हैं, वह समाज को आईना दिखाते हैं। यह बात फाफामऊ में स्थानीय पत्रकारों की ओर से आयोजित आयोजित होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आरएएफ 101 वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी पुर्नवसु बसु तिवारी ने कही। कार्यक्रम में करीब तीन दर्जन से अधिक पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आरएएफ के उप कमांडेंट यज्ञ कुमार सिंह और उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव बैंक के डायरेक्टर उपेंद्र सिंह रहे। इस मौके पर सुभाष चंद्र मिश्रा, राजकुमार पटेल, गोपी केसरवानी, भोला सिंह, सुशील महाराज, गौरव अग्रवाल, विनोद कुमार द्विवेदी, अमर बहादुर चौरसिया, विजय पटेल, अनिल सोनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...