कानपुर, मई 12 -- कानपुर। वरिष्ठ पत्रकार दिवंगत विष्णु त्रिपाठी का चित्र भोपाल स्थित सप्रे संग्रहालय में स्थापित किया गया है। विष्णु त्रिपाठी का 29 दिसंबर को निधन हो गया था। उन्होंने कई समाचार पत्रों में संपादकीय दायित्व निभाए और पत्रकारों के नेतृत्व में भी अहम भूमिका निभाई। वे कानपुर प्रेस क्लब के तीन बार अध्यक्ष, यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश राज्य प्रेस मान्यता समिति के सदस्य रहे। उनकी 'किस्सा कचहरी' और 'बहती गंगा' पुस्तकें काफी चर्चित रहीं। सप्रे संग्रहालय के संस्थापक पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर ने कहा कि अब देश-विदेश के शोधार्थी और पत्रकार विष्णु त्रिपाठी के योगदान को और करीब से जान सकेंगे। उन्होंने कानपुर में भी उनकी स्मृतियों को संजोने की आवश्यकता बताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...