रुडकी, मई 22 -- रुड़की। हिंदुस्तान के पत्रकार महेश्वर सिंह के पिता वीर बहादुर सिंह का शुक्रवार सुबह तड़के निधन हो गया। उन्होंने अपने पैतृक आवास ग्राम झझोर, पोस्ट जमुआव थाना गुठनी, जिला सिवान में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता थे और अपनी साफ-सुथरी छवि और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण पूरे इलाके में सम्मानित व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही रुड़की और आसपास के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। क्षेत्र के लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वहीं, प्रेस क्लब रुड़की के कार्यालय पर एक शोक सभा आयोजित की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...