रुद्रपुर, अप्रैल 10 -- राजेंद्र तिवारी, सितारगंज। वरिष्ठ पत्रकार भास्कर पोखरियाल के निधन पर पत्रकारों ने शोक जताया। शुक्रवार को शोक सभा में पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पत्रकारों ने परिजनों को सीएम सहायता कोष से राहत देने व परिवार में एक सदस्य को नौकरी की मांग की। यहां शंकर दत्त शर्मा, वीरेंद्र तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, अविनाश श्रीवास्तव, जयंत मण्डल, यामिन अंसारी, राहुल कन्नौजिया, कासिम अंसारी, पूरन डसीला, विकास गुप्ता, नारायण रावत, मनोज राय, मुकेश सरकार, रियाजुद्दीन अंसारी, कफील अहमद, नवीन भट्ट आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...