पाकुड़, अप्रैल 29 -- हजारीबाग में कवरेज के दौरान पत्रकार सुशांत सोनी और आशीष कुमार पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में प्रेस क्लब पाकुड़ ने गहरा रोष प्रकट किया है। क्लब के सदस्यों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और राज्य में 'पत्रकार सुरक्षा कानून' लागू करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- मंत्री इरफान अंसारी को बर्खास्त करें सीएम : आजसूहमले का विवरण मामला बीते 28 अप्रैल को हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम के दौरान पेशेवर दायित्व निभा रहे दोनों पत्रकारों पर असामाजिक तत्वों ने बर्बरतापूर्वक हमला कर दिया था। इस हमले में पत्रकार गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। यह भी पढ़ें- मंत्री की उपस्थिति में ही पत्रकार के साथ मारपीट: शेफालीप्रशासन की कार्रवाई सदर थाना में प्राथमिकी ...